फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive news in district.

Almora News: 78 लाख रुपये से जिले की आठ सडकें होंगी गड्ढा मुक्त

Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Positive news in district.
अल्मोड़ा। जिले में बदहाल हो चुकी सड़कों की दशा जल्द सुधरने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से सड़कों पर बने गड्ढे यात्रियों और राहगीरों की परीक्षा ले रहे हैं। शासन से लोनिवि को सड़कों पर पेंच कार्य के लिए 78 लाख रुपये का बजट मिला है। सड़क सुधरने से जान जोखिम में डाल कर सफर करने के लिए मजबूर यात्रियों को राहत पहुंचेगी। हादसों का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में मालरोड, लोअर माल रोड, धारानौला सहित पांच स्टेट हाईवे गड्ढा मुक्त होंगे। सड़कों को पैच कार्य के लिए लोनिवि को शासन से 78 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। सड़कों पर डामर उखड़ने से बने गड्ढे हादसों को दावत दे रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग डामर उखड़ने से सड़कों पर बने गड्ढों को भर कर चालकों और राहगीरों का राहत पहुंचाएगा। विभाग ने माल रोड से पैच कार्य शुरू कर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की पहल कर दी है।
विज्ञापन


15 तक सड़कें होनी हैं गड्ढामुक्त



अल्मोड़ा। सीएम ने अधिकारियों को 15 अक्तूबर तक सभी सड़कों को हर हाल में गड्ढा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम के निर्देशों पर लोनिवि जिले की सड़कों को तय समय तक गड्ढा मुक्त बनाने में जुट गया है। इसका सीधा लाभ जिले के लाखों लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन से जिले की आठ सड़कों पर पैच कार्य के लिए 78 लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। बारिश बंद होते ही सड़कों पर पेंच कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

विभोर गुप्ता, अधिशासी अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed