{"_id":"5e7e15058ebc3e6fd73c8467","slug":"positive-news-almora-news-hld3785153164","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसे ले शिक्षा: महामारी से बचाव के लिए अपना घर दे दिया प्रशासन को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसे ले शिक्षा: महामारी से बचाव के लिए अपना घर दे दिया प्रशासन को
विज्ञापन
अनिल पंत
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के खिलाफ कई सामाजिक, व्यापारिक और सामाजिक संगठन शासन, प्रशासन को अपने अपने स्तर से सहयोग कर रहे हैं। वहीं नगर निवासी एक सामाजिक कार्यकर्ता ने महामारी से बचाव में मदद के लिए जिला प्रशासन को छह कमरों का अपना आवास उपलब्ध करा कर अनुकरणीय मिसाल पेश की है।
नगर के पांडेखोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता और जन अधिकार मंच के सक्रिय वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार पंत अन्नू ने संकट की महा घड़ी में लोअर माल रोड (देवड़ी पेट्रोल पंप) के सामने छह कमरों के आवास (बिजली, पानी और शौचालय सुविधा से युक्त) को महामारी से बचाव में जिला प्रशासन को किसी भी प्रकार के उपयोग के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि चाचा ज्योतिषाचार्य सेवानिवृत्त शिक्षाविद् गोविंद वल्लभ पंत के मार्गदर्शन में उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लोग अपने अपने स्तर से प्रशासन और पुलिस को सहयोग कर रहे हैं। जागरूक नागरिक होने के नाते उन्होंने भी अपना घर जिला प्रशासन को मदद के लिए निशुल्क उपलब्ध कराया है।
इधर जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने बताया कि डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने अनिल पंत के इस सहयोग के लिए आभार जताते हुए शीघ्र ही उनके आवास को उपयोग में लेने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि जन अधिकार मंच ने अनिल पंत और उनके चाचा गोविंद वल्लभ पंत की पहल के लिए उनका आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि अन्य लोग भी इसी तरह सामाजिक कार्य में आगे आकर इस लड़ाई में सहयोग देंगे।

ांडेखोला स्थित आवासीय मकान।- फोटो : ALMORA
विज्ञापन