फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Positive action will be taken on the proposals of the corporation: Kaida

निगम के प्रस्तावों पर होगी सकारात्मक कार्यवाही : कैड़ा

Thu, 23 Apr 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 23 Apr 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Positive action will be taken on the proposals of the corporation: Kaida
अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री शहरी विकास, जलागम प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन उत्तराखंड सरकार राम सिंह कैड़ा बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस पहुंचे। जन प्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने जिले के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जन प्रतिनिधियों से चर्चा की। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने उन्हें जिले से संबंधित विभिन्न जानकारी दी। साथ ही जिले तथा नगर निगम के विभिन्न प्रस्तावों की भी जानकारी दी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले का समुचित विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने नगर निगम को मजबूत करने और निगम के विभिन्न प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मेयर अजय वर्मा, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, उप निदेशक जलागम भरत सिंह रावत, उप जिलाधिकारी सदर संजय कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed