{"_id":"959bf3c66f58633c26286a22eb6cba33","slug":"polytechnic-entrance-exam-2424-given-by-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2424 अभ्यर्थियों ने दी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2424 अभ्यर्थियों ने दी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ अल्मोड़ा
Updated Mon, 04 May 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
पालीटेक्निक कालेजों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय पालीटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है। रविवार को नगर में 2424 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 186 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रविवार को सुबह दस से 12 बजे की पाली में इंजीनियरिंग ग्रुप की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग ग्रुप के लिए राजकीय महिला पालीटेक्निक, जीआईसी, जीजीआईसी, आर्य कन्या, विवेकानंद इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया गया। इन केंद्रों में कुल 1932 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 1803 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 129 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में दो से चार बजे तक फार्मेसी ग्रुप की परीक्षा हुई।
विज्ञापन
फार्मेसी ग्रुप के लिए जीआईसी, राजकीय महिला पालीटेक्निक को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इन केंद्रों में 678 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे। इनमें से 621 ने परीक्षा दी जबकि 57 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के जोनल अधिकारी और पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य केसी जोशी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है।
विज्ञापन