फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   political news in district.

Almora News: आय-व्यय पर व्यापारियों में हुई तकरार, बैठक हंगामेदार

Sun, 08 Jun 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 08 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
political news in district.
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित व्यापार मंडल की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में आए व्यापारी अलग-अलग खेमे में बंटे नजर आए। इस दौरान व्यापारियों के बीच तीखी तकरार भी हुई। आय-व्यय को लेकर हुई बैठक में कई मुद्दों को लेकर बहस हुई।
विज्ञापन

जिला व्यापार मंडल की ओर से पूर्व निर्धारित बैठक में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष और पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष से आय-व्यय का विवरण देने के लिए कहा गया था। रविवार को बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही अवैध वसूली वाले मामले को लेकर बहस होने लगी। एक पक्ष इसे व्यापार संघ का मामला बता रहा था जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि यह नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी का निजी मसला है।
विज्ञापन

व्यापार संघ को इसमें जबरन नहीं घसीटा जाना चाहिए। बैठक में आय-व्यय के विवरण पर गहमागहमी रही। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल कार्की ने कहा कि वह प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर आय-व्यय का विवरण मांग रहे हैं। इसका सम्मान करते हुए वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष को ब्योरा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष कवि जोशी का कहना था कि वह पूर्व में ही उत्तरायणी मेले के दौरान अस्थायी सदस्यता के खर्च का विवरण दे चुके हैं। पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी ने अपने कार्यकाल में 80 हजार के कंबल वितरण और 400 ज्ञापन देने का हिसाब नहीं दिया है।

पूर्व अध्यक्ष सोनी का कहना था कि कार्यकाल हस्तांतरण के समय उन्होंने आय-व्यय का पूरा विवरण दिया था। इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हेम जोशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, कोषाध्यक्ष जगदीश कार्की, सह सचिव राहुल साह, दीपक जोशी, जगदीश रावल, नवीन साह, उमेश साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed