फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Political Crime in Ranikhet

रानीखेत में चढ़ा सियासी पारा, कांग्रेसियों पर मारपीट का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Political Crime in Ranikhet
Political Crime in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर शांतिभंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ. नैनवाल ने तहरीर में कहा है कि वह शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे कार्यकर्ताओं के साथ भतरौंजखान स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सौनी क्षेत्र में कुछ कांग्रेसी अलाव सेंक रहे थे और उन्होंने जबरन उनकी गाड़ी रोक वहां तलाशी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जबरन शराब बांटने का आरोप लगाने लगे ओर बदसलूकी पर उतर आए। वाहन के आगे लेट गए। किसी तरह वे वहां से निकले।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई और महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। संयुक्त मजिस्ट्रेट को सूचना देने के बाद वहां पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने शांति भंग में तीन लोगों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफिला लेकर गांव में क्या कर रहे थे भाजपा प्रत्याशी : माहरा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कांग्रेस प्रत्याशी करन माहरा ने कहा है कि जब चुनाव प्रचार पांच बजे खत्म हो गया था तो भाजपा प्रत्याशी देर रात साढ़े 10 बजे क्यों प्रचार करने गए थे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी साजिशन चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2007 से लगातार वह अजय भट्ट के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। आज तक ऐसी घटना नहीं हुई। अब अचानक ऐसी घटनाएं क्यों घट रही हैं। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा प्रत्याशी अपनी हार सुनिश्चित देख बौखला गए हैं और इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।

मेरी जीत सुनिश्चित देख कांग्रेसी घबरा गए हैं: प्रमोद
भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि वह रात में अपने घर लौट रहे थे। प्रचार का सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने कहा कि उन पर आज तक एक भी मुकदमा दर्ज हुआ होगा तो वह रानजीति से संन्यास ले लेंगे। कुछ लोग उनका मनोबल तोड़ रहे हैं। उनकी जीत और कांग्रेस की हार सुनिश्चित देख यह हरकत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed