फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police will not be successful if other agencies investigate

पुलिस सफल नहीं हुई तो अन्य एजेंसी से कराएंगे जांच 

Sun, 10 Dec 2017 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Sun, 10 Dec 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
Police will not be successful if other agencies investigate
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी। - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि इंदिरा कॉलोनी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की मौत के मामले की जांच पुलिस कर रही है। यदि पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाती है तो अन्य एजेंसी से मामले की जांच कराई जाएगी। कोश्यारी यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 

विज्ञापन


हाल के दिनों में हुई दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कोश्यारी ने कहा कि परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सरकार से आग्रह करेंगे। इसके लिए केंद्रीय मंत्री भी सड़कों का जायजा ले रहे हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के रिक्त पद भरने के लिए सरकार प्रयास प्रयासरत है। 
विज्ञापन


बेस अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन के पिछले एक साल से अधिक समय से खराब होने और नई मशीन स्थापित नहीं होने के सवाल के जवाब में कोश्यारी ने कहा कि इस संबंध में सरकार से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पंचेश्वर बांध के लिए सरकार ने समिति गठित की है। बांध बनेगा और सभी लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर जगह निराशा व्याप्त है। इससे पूर्व कोश्यारी का सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, चंदन लाल टम्टा, विनीत बिष्ट, मनोज जोशी, राजेंद्र बिष्ट आदि ने स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु के परिजनों को सांत्वना दी 
पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने गत दिनों मृत हिमांशु धर्मशक्तू के न्यू इंदिरा कॉलोनी स्थित घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने हिमांशु की मौत के मामले का पर्दाफाश कराने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बाद में कोश्यारी सात दिसंबर को कालीधार में वाहन दुर्घटना के मृतकों प्रधानाध्यापक कांता बल्लभ बवाड़ी, शिक्षिका लक्ष्मी शाही, मोहन चंद्र पंत के घर भी गए और परिजनों को सांत्वना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed