{"_id":"5ca79a5bbdec22143c035ebb","slug":"police-sog-team-recovered-134-bags-of-liquor-in-saraiakhet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस एसओजी टीम ने सराईखेत में134 पेटी शराब बरामद की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस एसओजी टीम ने सराईखेत में134 पेटी शराब बरामद की
Fri, 05 Apr 2019 11:41 PM IST
दीपक नेगी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/मौलेखाल।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा/मौलेखाल।
Published by: दीपक नेगी
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
शराब तस्करी में गिरफ्तार आरोपी ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी और थाना सल्ट की संयुक्त टीम ने सराईखेत सल्ट में दो घरों से 134 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 5.88 लाख रुपये आंकी गई है। आशंका है कि पकड़ी गई शराब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ठिकाने लगाई गई थी। एसएसपी पीएन मीणा ने शराब बरामद करने वाली पुलिस और एसओजी की टीम को ढाई हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एसएसपी पीएन मीणा ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओजी को मिली गोपनीय सूचना के बाद थानाध्यक्ष सल्ट विशन लाल, एसआई सुनील सिंह धानिक, कांस्टेबल नेत्र सिंह, मनमोहन सिंह, भूपेंद्र कुमार पाल ने सराईखेत स्याल्दे, हासली निवासी जगदीश चंद्र पुत्र पातीराम के घर से 117 पेटी और राम सिंह पुत्र डबल सिंह निवासी हासली, सराईखेत के घर से अलग-अलग ब्रांड की 17 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पकड़ी गई शराब की कीमत पांच लाख 88 हजार 240 रुपये आंकी गई है।
सएसपी प्रहलाद सिंह मीणा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी ने शराब बरामद करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। सूत्रों के मुताबिक तस्करों ने अवैध शराब आगामी चुनाव के मद्देनजर ठिकाने लगाई थी। पकड़ी गई अवैध शराब मतदान के दौरान गांवों में बांटे जाने की संभावना थी। इधर एसएसपी मीणा ने बताया कि शराब कहां से सप्लाई की गई और कहां ले जाने की योजना थी इस बारे में जांच की जा रही है।