फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police campaign: teach not begging

पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, पंफलेट बांटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police campaign: teach not begging
चौघानपाटा में जागरूकता कार्यक्रम चलाती पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा द्वारा भीख मांगने की प्रवृत्ति से बच्चों को इससे बाहर निकालने के संबंध में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश के बाद शनिवार को पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति के दूसरे चरण में जागरूकता अभियान चलाया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह पुलिस (नोडल अधिकारी ऑपरेशन मुक्ति) और प्रभारी डीसीआरबी भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आपरेशन मुक्ति की टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह मेहरा, कांस्टेबल अनिल कुमार, देवेंद्र तोमक्याल, राजेंद्र वर्मा, मंजू आर्या ने टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, चौघानपाटा, चौराहों पर जनजागरूकता अभियान चलाते हुए भीख नहीं, शिक्षा दें के पंफलेट बांटे।
विज्ञापन

मालूम हो प्रथम चरण में पुलिस टीम द्वारा चितई, हैड़ाखान, मानिला, दूनागिरि, जागेश्वर, रघुनाथ मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थलों पर भीख मांगने वाले बच्चों और उनके परिजनों को चिन्हित करने की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed