फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Police administered the pledge of road safety

पुलिस ने सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police administered the pledge of road safety
कोसी में व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाती पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/सोमेश्वर। एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर पुलिस की ओर से कोसी में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया। इसके तहत बुधवार को आयोजित गोष्ठी में पुलिस ने व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर जागरूक किया। सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कोसी में आयोजित गोष्ठी में सोमेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बहुत जरूरी है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता जरूरी है। व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी से नशे में वाहन न चलाने, हेलमेट का उपयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने, सीट बेल्ट पहनने समेत यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की अपील की। लोगों को पंफलेट बांटकर कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर का उपयोग करने और सामाजिक दूरी नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं लोगों को नियमों का पालन करने के लिए शपथ भी दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed