फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Plastic material made from Thrmakot throwing ban

प्लास्टिक, थर्माकोट से बनी सामग्री फेंकने पर पाबंदी

Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 07 Feb 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Plastic material made from Thrmakot throwing ban
अस्सी का वह क्षेत्र जहां पहले कभी असि नदी बहती थी। वर्तमान में इसे कूड़े से पाट दिया गया है तो कुछ पर लोगों का अवैध कब्जा है।

अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय ने आरक्षित, संरक्षित वन क्षेत्रों, ईको पार्क, नदियों, झीलों, जल स्रोतों में प्लास्टिक, थर्माकोट से बनी सामग्री फेंकने पर पाबंदी लगा दी है। यदि किसी व्यक्ति ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्लास्टिक, थर्माकोल से बनी सामग्री फेंकी तो इसे उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन माना जाएगा। पकड़े जाने पर ऐसे व्यक्ति को पांच हजार रुपए अर्थदंड से दंडित करने का प्राविधान है।

विज्ञापन


वर्तमान में पर्यावरण का संकट राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंताजनक है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51-ए (जी) के तहत प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह प्राकृतिक पर्यावरण वन, झीलों, नदियों, वन्य जीवों के संरक्षण में योगदान दे। इसके लिए पॉलिथीन, प्लास्टिक थर्माकोल पर रोक लगाने के लिए कई बार जागरूकता अभियान चलते रहे हैं, लेकिन दैनिक व्यवहार में प्लास्टिक थर्माकोल का प्रयोग बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इनके उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने दो दिसंबर 2016 को पारित आदेश में प्लास्टिक, थर्माकोल के प्रयोग, बिक्री, भंडारण को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया है। वन विभाग ने उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करने के लिए आरक्षित, संरक्षित वन क्षेत्र, जंगलों में स्थित ईको पार्कों, नदियों, झीलों, जल स्रोतों में प्लास्टिक-थर्माकोल से बनी थैली, पत्तलों, गिलास, कप, पैकिंग सामग्री का उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा वन प्रभाग के डीएफओ आरएस प्रजापति ने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति उक्त सामग्री का प्रयोग करते पकड़ा गया तो पांच हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से जूट, कपड़े के थैलों का प्रयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने आदेश का पालन करने के लिए विभागीय अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उपजिलाधिकारियों, तहसीलों  नगर पालिका अल्मोड़ा, छावनी परिषद रानीखेत के अधिशासी अधिकारी को भी पत्र भी भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed