फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pickup fell into the ditch, driver injured

सामान छोड़ वापस आ रही पिकअप खाई में गिरी, चालक घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Pickup fell into the ditch, driver injured
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के ध्याड़ी के निकट एक पिकअप चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में चालक घायल हो गया। इस दौरान उसे जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। अस्पताल में भर्ती कर घायल चालक का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात चंद्र सिंह (24) पुत्र बसंत सिंह निवासी ध्याड़ी पिकअप संख्या यूके 01 सीए 0973 में सामान छोड़ने के बाद दन्या से वापस घर लौट रहा था। ध्याड़ी से कुछ दूर पहले भनारज्यू मंदिर के समीप खाली वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

वाहन के गिरने की आवाज सुनते ही ग्रामीण घटनास्थल की ओर पहुंचे। इस बीच घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। घटनास्थल पहुंच परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पिकअप से चंद्र सिंह को बाहर निकाला। घायल को जिला अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। जहां उ उपचार किया जा रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार घायल चंद्र सिंह के कूल्हे की हड्डी टूटी है और सिर पर भी चार टांके आए हुए हैं। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि वाहन में चालक अकेले ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed