फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PickUp Falls In Trench One Died

ओखलगाड़ा में पिकप खाई में गिरी, चालक की मौत, हेल्पर घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
PickUp Falls In Trench One Died
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के अस्कोट जा रही एक पिकअप दन्यां के समीप ओखलगाड़ा मोड़ (बसुली) के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन मालिक (चालक) की मौत हो गई जबकि हेल्पर घायल हो गया। दुर्घटना का कारण तीव्र मोड़ होना और चालक को झपकी आना माना जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 6:10 बजे हल्द्वानी से अस्कोट जा रही पिकअप दन्यां के पास ओखलगाड़ा मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया गया। खाई से घायल वाहन स्वामी (चालक) हरीश सिंह पाल (38) पुत्र तेज सिंह और हेल्पर अशोक कुमार (25) पुत्र बहादुर राय को निकाला गया। दोनों ग्राम बगडीहाट पोस्ट तितरी तहसील डीडीहाट थाना अस्कोट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी उपचार के लिए ले जाया गया। जहां वाहन मालिक (चालक) चालक हरीश सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि हेल्पर अशोक कुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दन्यां थाने के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया गया है। हल्द्वानी से अस्कोट जा रही पिकअप में परचून का सामान भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई वहां पर तीव्र मोड़ है। इस स्थान पर सड़क के किनारे पिलर भी था, जिसे तोड़ते हुए पिकअप खाई में जा गिरी। पुलिस दुर्घटना का कारण प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आना मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed