{"_id":"6a2ee02a3417b5878c0651dc","slug":"physics-was-explained-to-students-in-an-interesting-way-almora-news-c-232-1-alm1019-144779-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान को रोचक ढंग से समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: विद्यार्थियों को भौतिक विज्ञान को रोचक ढंग से समझाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। जीआईसी दूनागिरी में साइंस इन द सर्विस ऑफ सोसाइटी की ओर से परिवेशीय संसाधन आधारित प्रयोगों से भौतिक विज्ञान शिक्षण विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें केंद्रीय विद्यालय कौसानी के पीजीटी भौतिक विज्ञान शिक्षक भवानी शंकर कांडपाल और जीआईसी पस्यां नैनीताल के विनोद कुमार जोशी ने कम लागत और आसपास उपलब्ध वस्तुओं की सहायता से भौतिक विज्ञान की अवधारणाओं को रोचक ढंग से समझाया।
लो कॉस्ट एंड नो कॉस्ट एक्सपेरिमेंट इन फिजिक्स अभियान के तहत विद्यार्थियों को वायुदाब, बॉयल का नियम, तनाव बल, घिरनी की अवधारणा, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, भार एवं द्रव्यमान में अंतर सहित कई वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल प्रयोगों के माध्यम से समझाया गया। कार्यशाला में 70 से अधिक विद्यार्थियों और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दिनेश चंद्र शाह, हयात गिरी, कल्पना, दीपिका, शीला, गीता तिवारी आदि मौजूद रहीं।