{"_id":"5aa95cba4f1c1ba4238b5316","slug":"phuldei-festival-celebrated-with-pomp","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया फूलदेई पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया फूलदेई पर्व
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया फूलदेई पर्व
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र मास की पहली तिथि को बुधवार को नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने घर-घर जाकर देली पर फूल और चावल अर्पित कर फूलदेई छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार.. गीत गाकर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
बच्चे सुबह-सुबह अपने-अपने मोहल्लों में घर-घर गए। घरों में देली पूजन कर चावल और पुष्प अर्पित किए। सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में भी फूलदेई त्योहार को लेकर बच्चों में काफी उत्साह रहा। लोगों ने बच्चों को गुड़, चावल, फल और पैसे उपहार में दिए। उधर भनोली तहसील के अंतर्गत जागेश्वर, कोटेश्वर, मंतोला गूंठ, भिल्यूड़ा, गोठयूड़ा समेत अन्य गांवों में बच्चे सुबह ही आस पड़ोस में देली पूजन के लिए निकल पड़े। मालूम हो कि लोगों द्वारा बच्चों को दिए गए चावल और गुड़ से शाम को घरों में हलवा बनाया जाता है।
विज्ञापन
इधर फूलदेई पर महिला थानाध्यक्ष बसंती आर्या ने पुलिस द्वारा गोद लिए गांव शैल एनटीडी के प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी के बच्चों को फूलदेई पर्व से अवगत कराया। वहीं दन्यां थानाध्यक्ष अजय लाल शाह ने गोद लिए गए गांव फल्यांट में बच्चों को फूलदेई पर्व की जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों को मिष्ठान, टाफी, बिस्किट और शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन