फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Pharmacists detained in CMO's office  

फार्मासिस्टों ने सीएमओ दफ्तर में धरना दिया

Mon, 10 Dec 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Mon, 10 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pharmacists detained in CMO's office  
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा में नारेबाजी कर विरोध जताते फार्मासिस्ट। - फोटो : अमर उजाला
वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य मांगों का निराकरण नहीं होने से नाराज फार्मासिस्टों ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को अल्मोड़ा  में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। उन्होंने 11 से 15 दिसंबर तक काला फीता बांधकर विरोध करने का एलान किया। 
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व में लिए गए निर्णयों पर शासनादेश जारी न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संवर्ग पुनर्गठन, रोगी केयर भत्ता, धुलाई और पोस्टमार्टम भत्ते आदि में व्याप्त विसंगतियों को दूर कर संशोधित शासनादेश जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग के वेतन निर्धारण में बढ़ती जा रही असमानता को दूर किया जाए। बताया कि 17 से 20 दिसंबर तक  विधायक, मंत्रियों से संपर्क कर मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करेंगे। 21 और 22 दिसंबर को महानिदेशालय के समक्ष उपवास कर धरना देंगे। इसके बाद आमरण अनशन करेंगे।
विज्ञापन


यदि आठ जनवरी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया तो नौ जनवरी को प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं भी ठप कर दी जाएंगी। सभा का संचालन जिला मंत्री रजनीश जोशी ने किया। प्रदर्शन करने वालों में संस्थापक महामंत्री सीएस मेहरा, प्रांतीय अध्यक्ष अशोक पांडेय,  प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य प्रेम चंद्र, डीआर आर्या, एचसी जोशी, भुवन चंद्र जोशी, जीडी जोशी, डीएच जोशी, जीएस मेहता, वीपी पांडे, जीसी पुजारी, जीजी गोस्वामी, संजय, बीबी जोशी, प्रकाश, राखी राणा, सुमन चम्याल, डीके पांडे, तारा सिंह, बीसी वर्मा, केसी थापा शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed