{"_id":"8ffbd3cdfe368856e4a0df77a8495b78","slug":"pg-college-annual-sports-competitions-begin-in-dwarahat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज द्वाराहाट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज द्वाराहाट में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। मिशन इंटर कालेज के मैदान में इस प्रतियोगिता का उद्घाटन चौखुटिया महाविद्यालय की प्राचार्य डा. मीनू श्रीवास्तव और मेजबान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव ने किया। पहले दिन दौड़ और गोला फेंक सहित तमाम प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
उद्घाटन अवसर पर दोनों अतिथियों ने कहा कि अनुशासन के बगैर खेलों में सफलता नहीं मिल सकती। खेल भावना को निजी जीवन में उतारकर ही छात्र-छात्राएं खेलों में सफल हो सकते हैं। पिछले साल के चैंपियन ललित रौतेला और शीतल बिष्ट मशाल लेकर दौड़े।
विज्ञापन
दौड़ के विभिन्न वर्गों में ललित रौतेला, मनोज गोस्वामी, पंकज नेगी, छात्रा वर्ग में शीतल बिष्ट, बबली जोशी, मंजरी वर्मा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में कुंवर सिंह, राकेश आगरी, दीपक वर्मा, प्रिया, प्रगति जोशी, सोनाली बिष्ट ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
क्रीड़ा प्रभारी डा. प्रेम प्रकाश ने सभी अतिथियों का आभार जताया। डा. भरत जी उपाध्याय, दीपा पांडे, डा. एसबी मिश्रा, डा. दीपक उप्रेती, डा. सुल्तान सिंह, डा. ममता जोशी, डा. अंजुम अली, हरीश सिंह, नरेंद्र बिष्ट, नंदन सिंह, नरगिरि सहित तमाम लोग मौजूद थे।