फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   PG classes soon to be In Almora Medical College

फैकल्टी की कमी दूर कर मेडिकल कालेज में पीजी की कक्षाएं जल्द कराएंग शुरू : डाॅ. धन सिंह

Wed, 21 May 2025 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 21 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
PG classes soon to be In Almora Medical College
स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च स्तरीय मशीनों और उपकरणों का लोकार्पण किया
विज्ञापन

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा में 10.48 करोड़ से अधिक की लागत की कई उच्च स्तरीय अत्याधुनिक मशीनें और उपकरण स्थापित किए गए हैं। इनका मंगलवार को चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि जल्द फैकल्टी की कमी को दूर कर अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में पीजी कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
अल्मोड़ा दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत मेडिकल कालेज पहुंचे और अत्याधुनिक नई मशीनों व उपकरण लोकार्पित किए। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से एक ओर क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिलेगा, तो दूसरी ओर मेडिकल कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय मेडिकल टेक्नोलॉजी सीखने में सहूलियत होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज पर अब तक करीब 378 करोड़ रुपये व्यय कर चुकी है। कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। फैकल्टी के लिए आवास तथा ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स भी प्रारंभ किए जाएंगे।
विज्ञापन

इनका हुआ लोकार्पण
3.71 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित की डिजिटल लाइब्रेरी, 1.69 करोड़ रुपए के ऑक्सीजन बूस्टर प्लांट, 1.24 करोड़ की लागत से रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में डीएलसीओ, 1.34 करोड़ रुपये की लागत से दंत रोग विभाग में सीबीसीटी तथा 2.48 करोड़ रुपए की लागत से रेडियोलॉजी विभाग में फ्लोरोस्कोपी मशीन का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश
लोकार्पण कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चिकित्सा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की और विभागीय कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकार्पण कार्यक्रम एवं बैठक में जागेश्वर के विधायक मोहन सिंह मेहरा, विधायक मनोज तिवारी, विधायक मदन सिंह बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, डीएम आलोक कुमार पांडेय, सीडीओ दिवेश शाशनी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed