फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Personnel demonstrated their proficiency in Hindi typing and Hindi essay writing.

Almora News: हिंदी टंकण और हिंदी निबंध में कार्मिकों ने दिखाई दक्षता

Thu, 18 Sep 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 18 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Personnel demonstrated their proficiency in Hindi typing and Hindi essay writing.
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) में हिंदी पखवाड़ा के तहत हुए कार्यक्रम में निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने कहा कि संस्थान हिंदी के प्रयोग और प्रसार के लिए प्रतिबद्ध रहा है। संस्थान की यह परंपरा है कि वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रशिक्षण और किसानों तक तकनीकी जानकारी पहुंचाने में हिंदी का विशेष योगदान रहे।
विज्ञापन


हिंदी पखवाड़े के तहत हिंदी टंकण और हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। टंकण प्रतियोगिता में कर्मचारियों की दक्षता और गति ने दर्शाया कि वह न केवल हिंदी के प्रयोग में सहज हैं बल्कि तकनीकी उपकरणों पर भी समान रूप से निपुण हैं। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी लेखनी के माध्यम से हिंदी भाषा के संवर्धन के लिए सार्थक विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सितंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित पखवाड़े के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी (राजभाषा) रेनू सनवाल ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed