{"_id":"655a5968f2358e7ffc03a843","slug":"people-worshiped-in-district-almora-news-c-232-1-alm1001-5125-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: जागेश्वर धाम में भारत की जीत के लिए हुआ यज्ञ,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: जागेश्वर धाम में भारत की जीत के लिए हुआ यज्ञ,
Mon, 20 Nov 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व कप फाइनल मैच को लेकर जिले के लोगों में खासा उत्साह रहा। मैच शुरू होते ही लोग घरों की तरफ दौड़ पड़े और टीवी से चिपके रहे। ऐसे में बाजारों में सूनसानी छाई रही। जागेश्वर धाम में भारतीय टीम की जीत के लिए पुरोहितों ने यज्ञ किया।
रविवार को सुबह से ही लोगों को विश्व कप का फाइनल शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहा। भारतीय टीम का जौहर देखने के लिए सभी दो बजने का इंतजार करते रहे। जैसे ही मैच शुरू हुआ तो लोग अपने घरों की तरफ दौड़ पड़े। इस दौरान नगर में अधिकतर दुकानें बंद रहीं और लोगों की आवाजाही बेहद कम होने से बाजारों में सूनसानी छाई रही। जौहरी बाजार, चौघानपाटा में व्यापार संघ के सहयोग से लगाई गई बड़ी स्क्रीन में मैच देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। भारतीय खिलाड़ियों के चौके-छक्के मारते ही लोग तालियां बजाते नजर आए। वहीं जागेश्वर धाम में पुरोहितों ने भारतीय टीम की जीत की कामना के साथ यज्ञ किया। संवाद
नगर की सड़कें भी रहीं सूनसान
अल्मोड़ा। रविवार को अवकाश के दिन विभिन्न हिस्सों के लोग नगर में पहुंचते हैं। इससे सड़कों में वाहनों का खासा दबाव रहता है। विश्व कप के फाइनल मैच को लेकर बेहद कम संख्या में सड़कों पर वाहन दौड़े। ऐसे में नगर सहित आसपास की सड़कें सूनसान नजर आईं।
विज्ञापन
हाथों में तिरंगा लेकर लगाए भारत मां के जयकारे
अल्मोड़ा। अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर अल्मोड़ा जिले के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह नजर आया। नगर के चौक बाजार में खेल प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत मां के जयकारे लगाए जिनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहां मनोज सनवाल, गिरीश धवन, लव शाह, पंकज पाठक, राजेंद्र बोरा, हिमांशु बिष्ट सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद