फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people will get paramedical study.

Almora News: अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में हर साल तैयार होंगे 45 तकनीशियन

Sat, 22 Jun 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
people will get paramedical study.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में अब मेडिकल के साथ ही पैरामेडिकल की पढ़ाई होगी और यहां चिकित्सकों के साथ ही तकनीशियन भी तैयार होंगे। मेडिकल कॉलेज को पैरामेडिकल कोर्स संचालित करने की अनुमति मिली है। हर साल यहां 45 तकनीशियन तैयार होंगे और प्रदेश सहित पर्वतीय जिले के अस्पतालों में इनकी कमी दूर होगी।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तीन बैच में मेडिकल की पढ़ाई हो रही है इनमें 300 डॉक्टर तैयार हो रहे हैं। अब यहां पैरामेडिकल की पढ़ाई भी होगी। कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक इसी शिक्षा सत्र से पैरामेडिकल कोर्स संचालित होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में लैब, एक्स रे, ओटी तकनीशियन तैयार किए जाएंगे। इसके लिए 45 सीट निर्धारित की गई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के अस्पताल तकनीशियनों की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में तकनीशियन तैयार हुए तो अस्पतालों में इनकी कमी दूर होगी। संवाद
विज्ञापन



हो गई है परीक्षा, रिजल्ट आते ही दिए जाएंगे प्रवेश
अल्मोड़ा। मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न हो चुकी है। जल्द ही परीक्षाफल घोषित होगा और इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यहां तैनात फैकल्टी विद्यार्थियों को पैरामेडिकल का ज्ञान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- मेडिकल कॉलेज में इसी शिक्षा सत्र से पैरामेडिकल की पढ़ाई होगी जो बड़ी उपलब्धि है। पैरामेडिकल कोर्स शुरू करने की सभी तैयारी पूरी है। यहां तकनीशियन तैयार होंगे, इसका लाभ प्रदेश के अस्पतालों को मिलेगा।-प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed