फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People will elect people.

Almora News: छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्र संगठनों ने झोंकी ताकत

Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 31 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People will elect people.
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी, एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप ने अध्यक्ष पद के अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। मंगलवार को आर्यन ग्रुप ने भी महासचिव पद पर प्रत्याशी घोषित कर दिया। ऐसे में स्थानीय संगठनों के चुनाव में कूदने से मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एसएसजे विवि और इसके अधीन परिसर और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि नजदीक आते ही चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। एसएसजे परिसर में एबीवीपी, एनएसयूआई और टाइगर ग्रुप ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। मंगलवार को छात्र संगठन आर्यन ग्रुप ने भी महासचिव पद पर गिरीश चंद्र पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया। सभी संगठनों के अन्य प्रत्याशी भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है। परिसर में दो प्रमुख संगठनों के साथ दो अन्य स्थानीय संगठन की दावेदारी से यहां मुकाबला रोचक होने की पूरी उम्मीद है। प्रत्याशी घोषित करने के बाद सभी संगठनों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। घर-घर पहुंचकर वोटर को अपने पक्ष में करने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन


एनएसयूआई के लिए अध्यक्ष पद दोबारा ताजपोशी करना होगा चुनौती
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीते वर्ष अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा रहा है। ऐसे में अध्यक्ष की सीट पर अपना कब्जा कायम रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। छात्रसंघ अध्यक्ष पद पद वर्तमान में तीन प्रत्याशी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करने के प्रयास किए जा रहे है। पांच को नामांकन, छह को आम सभा और सात नवबंर को सुबह दस बजे से छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान होगा।
शेखर जोशी, डीएसडब्लू, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed