फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People united against encroachment

Almora News: अतिक्रमण के खिलाफ एकजुट हुए लोग, संघर्ष समिति की गठित

Sun, 27 Aug 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 27 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
People united against encroachment
धारानौला स्थित एक होटल में हुई बैठक में मौजूद लोग। संवाद
अल्मोड़ा। एनएच द्वारा कर्बला से लेकर सिकुड़ा बैंड तक चिन्हित किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नाराज लोग अब एकजुट होने लगे हैं। धारानौला स्थित एक होटल में बैठक कर संघर्ष समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए आनंद सतवाल ने कहा कि विभाग का यह निर्णय जनता के लिए बेहद घातक साबित होगा। सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। गिरीश खोलिया ने कहा कि सभी पीड़ित परिवाद 28 अगस्त को लोनिवि प्रांतीय खंड कार्यालय जाकर न्यायालय का आदेश मांगेंगे। इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का रुख किया जाएगा। मनोज सनवाल ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना जरूरी है, इसके लिए सभी को मिलकर कदम उठाना होगा। इस मौके पर बिशन बिष्ट, गोकुल मेहता, चंदन बोरा, गणेश बिष्ट ने विचार रखे। वहां बलवंत सिंह, मनीष पांडे, शशि शेखर, दीपक डालाकोटी, जीवन बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा: रिक्खू
अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खत्याड़ी बेस अस्पताल के पास एनएच द्वारा की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बयान में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेस अस्पताल से पांडेखोला तक अतिक्रमण कर कई सफेदपोशों ने पक्के भवन बना रखे हैं। एनएच को इन भवनों से अतिक्रमण हटाने की शुरूआत करनी चाहिए। अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ गरीब, असहायों पर कार्रवाई करना न्यायोचित नहीं है। संवाद


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed