फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People Struggles for E KYC

Almora News: ग्रामीणों को बुलाया दौलाघट और कर्मचारी निकल लिए शिलानी

Mon, 20 May 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 20 May 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
People Struggles for E KYC
केवाईसी के लिए आए ग्रामीणों ने गैस एजेंसी कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा किया
विज्ञापन


अल्मोड़ा। गैस एजेंसी की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ी। रसोई गैस कनेक्शन की केवाईसी कराने के लिए एजेंसी ने 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बुला लिया और कर्मी अन्य जगह चल दिए। सूचना के बाद ग्रामीणों ने एजेंसी कर्मियों का वाहन रोक दिया और जमकर हंगामा काटा। कर्मियों ने सर्वर डाउन होने का बहाना कर केवाईसी करने से हाथ पीछे खींचे और दूर-दराज से पहुंची महिलाओं, बुजुर्गों को मायूस होना पड़ा।
अल्मोड़ा के चौघानपाटा गैस एजेंसी की तरफ से हवालबाग विकासखंड के दौलाघट में केवाईसी शिविर लगाने की सूचना 15 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को दी गई। सुबह से ही सैकड़ों महिलाएं और बुजुर्ग केवाईसी कराने के लिए तय स्थान पर पहुंची, लेकिन एजेंसी कर्मी अन्य स्थान शिलानी को चल दिए। जब दौलाघट में एकत्र लोगों को अन्य जगह शिविर लगने की सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एजेंसी कर्मियों का वाहन रोक दिया और यहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि जब उनके क्षेत्र में शिविर लगाना ही नहीं था तो उन्हें बुलाना नहीं चाहिए। वह घर का काम छोड़कर सुबह सात बजे से एजेंसी कर्मियों का इंतजार कर रहे हैं। उनके आक्रोश को देखते हुए एजेंसी कर्मी जिला मुख्यालय लौट आए और ग्रामीणों को भी बैरंग घर लौटना पड़ा। इस मौके पर रिखे के प्रधान पूरन राम, आनंद सिंह तड़ागी, केस्ता के प्रधान संजय आर्या, हंसी देवी, शांति देवी, जयंती देवी, पुष्पा देवी, चंदन सिंह, रमेश सिंह, विमल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रोस्टर तय करेगी एजेंसी
अल्मोड़ा। दौलाघट में दूर-दराज से बढ़ी संख्या में ग्रामीण कामकाज छोड़कर केवाईसी कराने पहुंचे जिन पर एजेंसी की लापरवाही भारी पड़ी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एजेंसी कर्मी वापस लौटे और सर्वर का साथ न मिलने का हवाला दिया गया। अब एजेंसी केवाईसी के लिए लगने वाले शिविर के लिए रोस्टर तैयार करने की बात कर अपनी इस लापरवाही पर पर्दा डाल रही है। संवाद

कोट-दौलाघट में सर्वर साथ नहीं दे रहा था तो अन्य जगह शिविर लगाने का निर्णय लिया। सर्वर का साथ न मिलने से टीम वापस लौटी। अब शिविर लगाने के लिए रोस्टर तय किया जाएगा।
मुकेश जलाल, प्रबंधक, इंडेन गैस एजेंसी, चौघानपाटा, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed