फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People sitting on a relay hunger strike regarding the operation of Kendriya Vidyalaya

Almora News: केन्द्रीय विद्यालय संचालन को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे लोग

Sat, 11 Apr 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 11 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
People sitting on a relay hunger strike regarding the operation of Kendriya Vidyalaya
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दो वर्ष पूर्व स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय के संचालन को लेकर द्वाराहाट में जनआंदोलन शुरू हो गया है। त्रिमूर्ति चौक पर आज से क्रमिक अनशन की शुरुआत की गई। पहले दिन पूर्व प्रमुख दीपक किरौला और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विनोद जोशी अनशन पर बैठे।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि द्वाराहाट में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने के बावजूद दो वर्षों में भी इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कोटद्वार में स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय जुलाई 2025 से संचालित हो रहा है जबकि द्वाराहाट में अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर जमीन हस्तांतरण को लेकर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार पत्राचार के बावजूद सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही विद्यालय का संचालन शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहां जगत सिंह रौतेला, प्रधान मनोज मेहरा, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, हीरा सिंह अधिकारी, राज्य आंदोलनकारी सुरेंद्र लाल साह, आशीष वर्मा, नंदिता भट्ट, नवीन मैनाली, प्रमोद जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed