{"_id":"6541429d5c3775943100ca57","slug":"people-should-work-for-betterment-almora-news-c-232-1-alm1002-4526-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: एक मुखी शिवलिंग के संग्रहालय तक पहुंचने की राह हुई कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: एक मुखी शिवलिंग के संग्रहालय तक पहुंचने की राह हुई कठिन
Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के चौखुटिया में करीब एक माह पूर्व मिले 1000 साल पुराने दुर्लभ एक मुखी शिवलिंग की संग्रहालय पहुंचने की राह कठिन हो गई है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के विरोध के बाद पुरातत्व विभाग के लिए इसे संग्रहालय पहुंचाना चुनौती बना है।
चौखुटिया के हाटझलां गांव में 18 सितंबर को एक हजार साल पुराना एक मुखी शिवलिंग मिला। पुरातत्व विभाग ने यहां पहुंचकर इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने के लिए इसे जिला मुख्यालय के संग्रहालय लाने की योजना तैयार की। लेकिन उसकी यह योजना अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है। पुरातत्व विभाग के मुताबिक स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शिवलिंग को संग्रहालय लाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। ऐसे में इस धरोहर के संग्रहालय पहुंचने की उम्मीद कम ही है। संवाद
पर्यटकों की पहुंच से दूर है शिवलिंग
अल्मोड़ा। पुरातत्व विभाग का कहना है कि एक मुखी शिवलिंग के अल्मोड़ा संग्रहालय में स्थापित होने से देश-विदेश से यहां पहुंचने वाले पर्यटक इस धरोहर के दीदार कर सकते हैं। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद विभाग इसे संग्रहालय नहीं लाया जा सका है। ऐसे में इस दुर्लभ शिवलिंग का इतिहास गांव तक ही सीमित रह जाएगा।
विज्ञापन
खंडित शिवलिंग की नहीं हो सकती पूजा
अल्मोड़ा। पुरातत्व विभाग के अनुसार शिवलिंग खंडित है, इसकी पूजा नहीं हो सकती। ग्रामीण भी इस बात को बखूबी समझते हैं, लेकिन वे इसे पुरातत्व विभाग को देने के लिए सहमत नहीं है।
चौखुटिया में मिले एकमुखी शिवलिंग को संग्रहालय में स्थापित करने के लिए लगातार ग्रामीणों और जनप्रतिनधियों से वार्ता की जा रही है। अब तक उन्होंने इसके लिए सहमति नहीं दी है। इसे संग्रहालय लाने के प्रयास जारी रहेंगे।
- डॉ. चंद्र सिंह चौहान, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी, अल्मोड़ा।
शिवलिंग को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई है, इसमें इस ऐतिहासिक धरोहर को गांव में ही स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। जल्द पुरातत्व विभाग को भी पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा।
- किरन कैड़ा, प्रधान, हाटझलां।