{"_id":"5db33d218ebc3e93b9524961","slug":"people-shop-fiercely-all-day-on-dhanteras-almora-news-hld361791311","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर पूरे दिन लोगों ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर पूरे दिन लोगों ने जमकर की खरीदारी
विज्ञापन
अल्मोड़ा में एक बर्तन की दुकान में नए बर्तनों की खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर्व में खरीदारी को लेकर बाजार सुबह से गुलजार रहा। नगर के लोगों के साथ ही ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में नगर मुख्यालय पहुंचे लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों ने बर्तन, कपड़े, मिठाई, खीले-खिलौने, बिजली की माला, फूल माला, मोमबत्ती, दिय आदि की जमकर खरीदारी की। धनतेरस में बर्तनों की खरीददारी की परंपरा होने के कारण बाजार में बर्तनों की दुकान में सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। तांबे, स्टील, पीतल के बर्तनों की देर शाम तक खरीदारी जारी रही। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर, दोपहिया और चौपहिया वाहनों की भी खरीदारी हुई।
खास तौर पर लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार में सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ खरीदारी में जुट गई थी। लोगों ने बर्तनों की दुकानों से तांबे, पीतल, कांसे के बर्तनों की जमकर खरीददारी की। तांबे के जग, फिल्टर, डेग, कांसे, पीतल की थाली, गिलास, कटोरे खूब बिके। इसके अलावा स्टील के नए नए डिजाइन के बर्तनों की भी खूब बिकवाली रही। इसके अलावा लोगों ने खीले, खिलौने, बिजली की माला और परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों, मिठाई, आदि की खरीददारी की। इसके अलावा कलेंडर और स्टीकर ऐंपण भी खूब बिके। बाजार में पूरे दिन इतनी भीड़ रही कि लोगों को निकलने में तक मुश्किल होने लगी। व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी भी तैनात किए गए थे।
लोगों ने पसंद किए मिट्टी के दीये
अल्मोड़ा। बाजार में मोमबत्ती और बिजली के दियों की अपेक्षा लोगों ने मिट्टी के दियों को तरजीह दी। 12 से 15 रुपये दर्जन मिल रहे मिट्टी के दीये लोगों ने खूब खरीदे। बरेली निवासी विक्रेता परवेज ने बताया कि मिट्टी के दीयों की डिमांड काफी बढ़ी है। बताया कि इस बार वह दस हजार के करीब दीये लेकर पहुंचा है। पिछले साल तक दस रुपये के 12 दीये मिलते थे, लेकिन इस बार वह 15 रुपये के 12 दिये बेच रहे हैं। इसके अलावा बड़ा दीया दस रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
पटाखों के दामों में भारी इजाफा
अल्मोड़ा। जीआईसी के पास लगे पटाखा बाजार में भी शुक्रवार को लोगों ने पटाखों की खरीदारी की। इस बार पटाखों के दामों में काफी उछाल देखने को मिला। महंगे होने के कारण लोगों ने पटाखे भी हिसाब से खरीदे। पटाखा कारोबारियों ने बताया कि पिछली बार मुर्गा छाप अनार का डिब्बा 200 रुपये का था इस बार दाम 250 रुपये हो गए। मुर्गा छाप पटाखों की लड़ी पिछली बार 350 रुपये की थी लेकिन इस बार पांच सौ रुपये में बिक रही है। घनचक्कर का पैकेट पिछले साल 120 रुपये में था इस बार 200 रुपये का हो गया है।
खीले खिलौने और मिठाई की बिक्री जोरों पर
अल्मोड़ा। दीपावली के लिए दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने शुक्रवार को ही खीले खिलौने और मिठाई खरीद ली। इस दौरान मिठाई की दुकानों में खूब भीड़ रही। मालरोड और बाजार में सजी मिठाई की दुकानों में छेना मिठाई और खोये की मिठाई की खूब बिक्री रही। खोया मिठाई 300 रुपये किलो और छेना मिठाई 340 रुपया किलो बिकी। वहीं देसी मिठाई 400 रुपये किलो तक बिकी। इधर खीले-खिलौने और बतासों के दाम इस बार काफी बढ़े हुए हैं। पिछली बार 50 से 60 रुपये किलो में बिके खीले खिलौने इस बार 80 रुपये किलो तक बिक रहे हैं।
बैंक और एटीएम में लगी लंबी लाइन
अल्मोड़ा। धनतेरस के दिन नगर के सभी एटीएम में लाइन लगी रही। पीएनबी, एसबीआई, एचडीएफसी, अरबन, आईसीसीआई आदि बैंकों में लोग पैसे निकालने के लिए काफी देर तक अपनी बारी के इंतजार में रहे। दीपावली को देखते हुए बैंकों ने भी एटीएम में पर्याप्त धनराशि डाली थी। जबकि कुछ एटीएम में आज भी पैसे नहीं थे। वहीं शनिवार से बैंकों के बंद होने के कारण भी अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को ही बैंको से पैसा निकाल लिया।
एलआरसाह रोड में चौपहिया वाहनों पर लगा प्रतिबंध
अल्मोड़ा। शुक्रवार को धनतेरस पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों के मुख्यालय पहुंचने पर वाहनों की भीड़ के कारण मालरोड और एलआरसाह रोड में बार-बार जाम लगने की समस्या उत्पन्न हो गई। खासकर सिंगल रोड एलआरसाह रोड में चौपहिया वाहनों के आने से मार्ग कई बार अवरुद्ध हो गया। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि लोगों की भीड़ को देखते हुए एलआरसाह रोड में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।