{"_id":"5740b93c4f1c1b0979ac6e9c","slug":"people-rushed-to-enlist-in-almora-patwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी की परीक्षा देने हजारों अभ्यर्थी अल्मोड़ा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारी की परीक्षा देने हजारों अभ्यर्थी अल्मोड़ा पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 22 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पटवारी भर्ती को पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। रविवार को होने वाली पटवारी पद की लिखित परीक्षा के लिए राज्य के अन्य जिलों से हजारों की संख्या में अभ्यर्थी अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं। भारी भीड़ उमड़ जाने से नगर के सभी होटल पैक हो गए हैं। परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों के रहने की कोई व्यवस्था नहीं हो सकी। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिस कारण प्रशासन ने शाम को कई स्थानों पर अभ्यर्थियों के रहने की नि:शुल्क व्यवस्था की लेकिन इसके बावजूद कई अभ्यर्थी भटकते रहे।
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले में राज्य के अन्य जिलों की अपेक्षा पटवारी के अधिक पद होने के कारण यहां भारी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। राज्य के सभी जिलों से शनिवार को ही हजारों आवेदक अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। काफी भीड़ बढ़ जाने के कारण शहर के सभी होटल पैक हो गए। दोपहर बाद आवेदकों को शहर के किसी भी होटल में जगह नहीं मिली। रहने की जगह न मिलने से अभ्यर्थी काफी देर भटकते रहे। लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम विवेक राय को दी।
विज्ञापन
बाद में एसडीएम श्री राय ने नगर पालिका परिषद के सभागार, प्रेरणा सदन, शक्ति सदन, शिक्षक भवन, होटल मैनेजमेंट संस्थान के सभागार खुलवाकार आवेदकों के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। इसके लिए सभासद अशोक पांडे सहित कई अन्य लोगों ने भी अभ्यर्थियों की मदद की।
विज्ञापन
देर रात तक यह स्थल भी अभ्यथियों से भर गए थे। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने इन स्थलों में पुलिस कर्मियों की भी तैनाती भी की है। एसडीएम राय ने बताया है कि पटवारी परीक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लगाई गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में मोबाइल ले जाने की अनुमति भी नहीं दी गई है।