{"_id":"64b444ffa38528d0d408e867","slug":"people-raised-thier-demand-almora-news-c-232-1-alm1001-635-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: सैली सुनौली की महिलाओं ने की लंपी को रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: सैली सुनौली की महिलाओं ने की लंपी को रोकने की मांग
Mon, 17 Jul 2023 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सैली सुनौली गांव के ग्रामीणों ने पशुओं में लंपी जैसी बीमारी के लक्षण बता इसकी रोकथाम की मांग की है।
जय गोलू स्वयं सहायता समूह सैली सुनौली की सदस्य महिलाओं ने पशु चिकित्सालय पहुंचकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार मौर्य को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि क्षेत्र के पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी चपेट में आने से कई पशु मौत के मुंह में समा रहे हैं। पशुओं के लंपी की चपेट में आने से दुग्ध उत्पादन कम हो रहा है। इससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है। ऐसे में पशुओं को इस बीमारी से मुक्ति दिलाना जरूरी है जिसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र में शिविर लगाकर पशुओं का उपचार कर दवा बांटने की मांग की। इस मौके पर पूनम शाही, पुष्पा कन्याल, नीतू बिष्ट, बीना देवी, किरण देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद