फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People Protest for Road Say no To Vote

ग्रामीणों को मनाने गई प्रशासन की टीम बैरंग लौटी, वार्ता रही विफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
People Protest for Road Say no To Vote
सल्ट के ग्राम सभा नैवलगांव के तोक खदेरागांव में ग्रामीणों के वार्ता करते प्रशासन की टीम। - फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के ग्राम सभा नैवलगांव के तोक खदेरागांव में ग्राम वासियों के चुनाव बहिष्कार एलान के बाद मंगलवार को प्रशासन की टीम ग्रामीणों से वार्ता करने गांव पहुंची। प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की लेकिन ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। जिससे वार्ता विफल रही और टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्राम सभा नैवलगांव के तोक खदेरागांव में अभी भी सड़क नहीं पहुंची है जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था। इससे प्रशासन में हलचल मच गई थी। ग्रामीणों के ऐलान के बाद प्रशासन की टीम मंगलवार को गांव पहुंची और ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीण लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। जिससे वार्ता विफल रही और टीम को बैरंग लौटना पड़ा। क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत ने कहा कि प्रशासन जब ग्रामीणों को लिखित में आश्वासन देगा कि चुनाव के बाद गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा तो तभी ग्रामीण मतदान करेंगे। वहां पर तहसीलदार डॉ. ललित तिवारी, राजस्व उप निरीक्षक किरन, बीईओ हिमांशु नोगाई, बीडीओ मोहन कोहली, ईई लोक निर्माण विभाग रानीखेत सतनाम सिंह, ईई पीएमजीएसवाई ललित गोयल, ग्राम प्रधान हेमा देवी, आलम सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed