फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people of Moulekhal going to Ramnagar for Aadhaar Card

आधार के लिए रामनगर जा रहे मौलेखाल वाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
people of Moulekhal going to Ramnagar for Aadhaar Card
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। तहसील क्षेत्र में ग्रामीणों को आधार कार्ड बनवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 12 दिन से मौलेखाल डाकघर में आधार कार्ड बनाने वाली मशीन खराब है। इस कारण लोग आधार कार्ड बनाने को 60 से 90 किमी दूर भिकियासैंण या रामनगर जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सल्ट तहसील के मौलेखाल डाकघर की आधार कार्ड बनाने वाली मशीन 12 दिनों से खराब पड़ी है। इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। दूरदराज के क्षेत्रों से प्रतिदिन लोग आधार कार्ड बनवाने डाकघर पहुंच रहे हैं और उन्हें बिना आधार कार्ड बनाए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी समय और पैसा भी खर्च हो रहा है। ऐसे में आधार कार्ड बनाने के लिए ग्रामीणों को 60 से 90 किमी दूर भिकियासैंण और रामनगर जाना पड़ रहा है। पूर्व में भी डाकघर में मशीन एक साल बाद ठीक होकर आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद मात्र 26 दिन ही डाकघर में लोगों के आधार कार्ड बने। 22 जनवरी को मशीन फिर खराब हो गई है। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव अमित रावत ने मशीन जल्द ठीक नहीं करने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। डाक सहायक मनोज कुमार ने बताया कि आधार कार्ड मशीन का सीपीयू खराब है, जिसे ठीक करने अल्मोड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed