{"_id":"66916fc2b63793a41e0078b5","slug":"people-got-the-benefits-almora-news-c-232-1-alm1001-114383-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दुग्ध उत्पादकों को बांटा 65 हजार रुपये बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दुग्ध उत्पादकों को बांटा 65 हजार रुपये बोनस
Fri, 12 Jul 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 12 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति दुधोली से जुड़े दुग्ध उत्पादकों को 65,799 रुपये बोनस बांटा गया। मुख्य अतिथि दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश चंद्र खोलिया ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का गंभीरता से समाधान किया जाएगा। बताया कि वर्ष 2020-21 से 22-23 तक तीन वर्षों में संघ को 1,26,309 रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। कहा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुपालकों को पशु आहार में छह रुपये प्रति किलो, भूसा, कैल्शियम में 50 और साइलेज में 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस दौरान दुग्ध उत्पादकों को बाल्टियां भी वितरित की गईं। वहां पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, चंद्र शेखर जोशी, महेश पंत, नीमा बाजनी, आनंद सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन