फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People getting relief on getting Galla ration

सस्ता गल्ला राशन मिलने पर लोगों को मिल रही राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
People getting relief on getting  Galla ration
बुधवार को अल्मोड़ा के एक सस्ता गल्ला विक्रेता के यहां राशन लेते लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लॉकडाउन के दौरान जिला पूर्ति विभाग की ओर से जिले में राशन की लगातार व्यवस्था की जा रही है। इन दिनों सस्ता गल्ला विक्रेताओं के यहां भी सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को राशन बांटा जा रहा है। समय पर राशन उपलब्ध होने से लोगों को काफी राहत भी पहुंची है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए इन दिनों चल रहे लॉकडाउन में लोगों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासन कमर कसे हुए है। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही जिले के विभिन्न हिस्सों में जिला पूर्ति विभाग की ओर से सस्ता गल्ला विक्रेताओं के पास राशन पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम और प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि कई स्थानों पर अप्रैल का राशन बंट चुका है। वहीं पहली तारीख को भी डीलरों को अपने क्षेत्रों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पहली तारीख से ही मई और जून का राशन भी उपलब्ध कराया जा रहा है। राशन केंद्रों में इन दिनों राशन उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed