{"_id":"651c60d03cb739c26d062884","slug":"people-get-information-almora-news-c-232-1-shld1003-3617-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते का लाइसेंस अनिवार्य: बीते छह सालों में 603 लोगों ने बनाएं लाइसेंस, नगर पालिका के ईओ ने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते का लाइसेंस अनिवार्य: बीते छह सालों में 603 लोगों ने बनाएं लाइसेंस, नगर पालिका के ईओ ने की अपील
Wed, 04 Oct 2023 02:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:20 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। यहां बीते छह साल में 603 लोगों ने नगर पालिका से कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस बनाया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लाइसेंस की अनिवार्यता की योजना परवान चढ़ रही है।
विज्ञापन
कुत्ते का लाइसेंस अनिवार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय अल्मोड़ा में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता की योजना परवान चढ़ रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि बीते छह साल में 603 लोगों ने नगर पालिका से कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस बनाया है। वहीं, नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने भी लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
लोगों से की लाइसेंस बनाने की अपील
नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि लाइसेंस न बनाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है। लाइसेंस की अवधि एक वर्ष तक तय की गई है। इसके बाद इसे रिन्यू करना होगा। उन्होंने संबंधित लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की है।
विज्ञापन