{"_id":"6852fe7ca2cab2e7b3054ffc","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-129594-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अवकाश से लौटे फिजिशियन, मिली सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अवकाश से लौटे फिजिशियन, मिली सुविधा
Wed, 18 Jun 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते फिजिशियन। संवाद
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र फिजिशियन चार दिन बाद अवकाश से लौट आए हैं। उन्होंने ओपीडी में 123 से अधिक मरीजों का इलाज किया। जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। अस्पताल की ओपीडी 500 के पार पहुंची।
यहां फिजिशियन, ईएनटी रोग, बाल विशेषज्ञ कक्ष, सर्जन, चर्म रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। नगर सहित हवालबाग, लमगड़ा, धौलादेवी आदि क्षेत्रों से इलाज के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे। ओपीडी, खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी काउंटरों पर मरीजों की भीड़ देखी गई। इधर जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. हरीश आर्या ने बताया कि बदलते मौसम के कारण लोग वायरल और अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। संवाद