{"_id":"670ebd52de2133ab7b06bdd4","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-118787-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एसएसजे के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एसएसजे के शिक्षणेतर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Wed, 16 Oct 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 16 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पांच सूत्री मांगों के लिए एसएसजे विश्वविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मियों ने विवि प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विवि के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
शिक्षणेत्तर कर्मी मंगलवार को विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे और दो घंटे कार्य बहिष्कार करने के बाद विवि प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जीवन चंद्र मठपाल ने कहा कि एसएसजे विवि बनने के बाद भी कर्मचारियों का पीएफ खाता कुमाऊं विवि से ही संचालित होता है। इससे समय पर उनका पीएफ जमा नहीं हो पाता है। दस से अधिक वर्षों से कई कर्मचारी यहां कार्य कर रहे हैं लेकिन अब तक वे स्थायी नहीं हो सके हैं। उन्होंने कार्मिकों को न्यायालय के आदेशों के मुताबिक कार्य परिषद की बैठक में समायोजन की कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही कार्मिकों के पटल परिवर्तन व स्थानांतरण करने की भी मांग की ताकि उन्हें पदनाम के सापेक्ष कार्य मिल सके।
कुमाऊं विवि की तरह नियमित कार्मिकों को पांच हजार व दैनिक वेतन कर्मचारियों को 25 सौ का मानदेय, प्रशासनिक भवन व बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत परिसर के लिए कार्मिकों की भर्ती आदि की भी मांग की। जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में सचिव राजेंद्र सिंह राणा, अंशुमन पंत, गुलाब राम, केवलानंद पाठक, दान सिंह कनवाल, गणेश भंडारी, राकेश साह, भीम सिंह, हरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह कनवाल, नीरज कनवाल, हेमलता अवस्थी, गीता रावत, विमला, दिनेश, प्रेम सिंह, ललित सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद