{"_id":"66fc470b17a5a0cd38018c84","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1003-118078-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ताड़ीखेत में जंगली सुअरों ने उजाड़ी फसल और बागवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ताड़ीखेत में जंगली सुअरों ने उजाड़ी फसल और बागवानी
Wed, 02 Oct 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत विकासखंड में जंगली सुअरों से किसान परेशान हैं। फसल तैयार होने पर जंगली सुअर इसे नष्ट कर रहे हैं। हाल यह है कि किसानों को बीज का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।
ताड़ीखेत विकासखंड के टूनाकोट, तिपोला, विशालकोट, सूखोली, बगवान सहित कई गांवों में जंगली सुअरों का आतंक बढ़ गया है। उनकी बोयी फसल धान और गोभी, मिर्च, अदरक, हल्दी आदि को नष्ट कर रहे हैं। किसान सुनील सिंह मेहरा ने बताया कि नुकसान से बैंक से लिया ऋण भी बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय हीरा सिंह, पूरन सिंह, गोपाल सिंह, भुवन सिंह, देवेंद्र सिंह, भीम सिंह, नारायण सिंह आदि ने कहा पूरे क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक है। इससे निजात दिलाने के लिए सरकार और प्रशासन को गंभीरता से प्रयास करने होंगे। रेंजर तापस मिश्रा ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद