{"_id":"67193f7a5c5db6a8b80221e9","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-shld1002-119238-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनएच पर बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज की चलती बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनएच पर बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज की चलती बस
Wed, 23 Oct 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। हल्द्वानी से अल्मोड़ा को चली रोडवेज की बस अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्द्वानी से महज 10 किमी दूर दोगांव के पास इंजन ओवरहीट होने से बीच सड़क पर खराब हो गई। इस दौरान बस पलटने से बाल-बाल बच गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बाद में मौके पर दूसरी बस भेजकर यात्रियों को रवाना किया गया।
रोडवेज डिपो अल्मोड़ा की बस (यूके-07पीए 2803) बुधवार को दिन के 1.40 बजे हल्द्वानी से अल्मोड़ा को रवाना हुई। हल्द्वानी से करीब 10 किमी दूर अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोगांव के पास बस का इंजन ओवरहीट होने से बीच सड़क में बस खराब हो गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में सवार सभी 25 यात्री बस रुकते ही बाहर निकल आए। बस खराब होने की सूचना मिलने पर अल्मोड़ा डिपो की हल्द्वानी में मौजूद दूसरी बस को मौके पर भेजकर यात्रियों को गंतव्य को रवाना किया गया। चालक ने बस को ठीक करने का काफी प्रयास किया लेकिन बस ठीक नहीं है। चालक बस को हल्द्वानी स्थित डिपो कार्यशाला में ले गया है।
यात्रियों का भरोसा तोड़ रही रोडवेज बस, पता नहीं किस मोड़ पर दे जाए दगा
अल्मोड़ा। यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा का दावा करने वाला उत्तराखंड परिवहन निगम के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। रोडवेज की खटारा बसें सफर के दौरान यात्रियों को आराम कम बल्कि दर्द अधिक दे रही हैं। सफर के दौरान रास्ते में कभी भी बस खराब हो जाती है। कई बार धक्के लगाकर बस स्टार्ट होती है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज डिपो से लखनऊ, गुरुग्राम, दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़ समेत विभिन्न रूटों पर 14 सेवाओं का संचालन किया जाता है। रोडवेज की बसों की हालत बेहतर नहीं है। कल पुर्जे मार्ग में कभी भी खराब हो जाते हैं। इसकी तस्दीक आंकडे़ कर रहे हैं। 28 जुलाई को हरिद्वार से अल्मोड़ा रही बस चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। इसके बाद 30 अगस्त को अल्मोड़ा-मासी बस करबला में खराब हो गई थीं। 20 सितंबर को कार्यशाला से रवाना हुई रोडवेज की मासी बस करबला के पास पानी छोड़ने लगी थी। चालक ने जैसे तैसे बस ठीक की। स्टेशन पहुंचने पर बस का गैस किट फट गया। इसके करीब एक पखवाड़े बाद बागेश्वर डिपो की बरेली से बागेश्वर जा रही बस अल्मोड़ा के चौघानपाटा में बीच सड़क पर खराब हो गई थी। एक अक्तूबर को रोडवेज वर्कशॉप से स्टेशन आ रही अल्मोड़ा-चंडीगढ़ बस संख्या यूके-07-पीए-2802 का माल रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप प्रेशर पाइप फट गया। बस जैसे तैसे स्टेशन पहुंची तो वहां फिर खराब हो गई।
ओवरहीट होने से बस में तकनीकी फाल्ट आ गया था। हल्द्वानी से अल्मोड़ा डिपो की दूसरी बस को मौके पर भेजा गया। सभी यात्री इस बस से अल्मोड़ा पहुंचे।
सुरेश नेगी, फोरमैन रोडवेज डिपो अल्मोड़ा।