फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: बिना अनुमति काट दी कृषि भूमि और पेड़

Wed, 18 Jun 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 18 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। सल्ट विकासखंड के ग्राम पंचायत मैणाकोट के जखल में कुछ लोगों ने सड़क बनाने के लिए बिना अनुमति किसानों की कृषि भूमि पर जेसीबी चला दी। उन्होंने पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया है। तहरीर के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मैणाकोट के जखल के किसानों ने सल्ट थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि दिनेश सिंह निवासी जखल तोक पटल्यूगैर और अन्य व्यक्तियों ने हमारी कृषि भूमि पर बिना हमारी अनुमति के अपने गांव तक सड़क बनाने के लिए जमीन काट दी। जमीन काटने के लिए जेसीबी (यूके 04एके7521का) इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन

सड़क काटते वक्त मशीन पर जखल निवासी भूपाल राम बैठकर सहयोग कर रहा था। भूमि कटान के दौरान निकले पत्थरों को भूपाल राम ने अपने घर में एकत्र किया है और कई पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सड़क निर्माण के कार्य का शुभारंभ दिनेश सिंह नेगी ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दिनेश सिंह, भूपाल राम, जेसीबी मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed