{"_id":"6847271bf9a1a4aebc057331","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-129216-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: स्याल्दे बाजार में जाम से हर कोई हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: स्याल्दे बाजार में जाम से हर कोई हलकान
Mon, 09 Jun 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। बाजार में जाम की समस्या आए दिन गंभीर होती जा रही है। समस्या समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। एक होमगार्ड के भरोसे पूरे बाजार की यातायात व्यवस्था है। लोगों ने आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
स्याल्दे बाजार में आड़े, तिरछे खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार को जोड़ने वाले मार्ग से छोटे और भारी वाहनों के चलते आए दिन तिराहे पर जाम लग रहा है। यहां तैनात एकमात्र होमगार्ड को जाम खोलने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अतिक्रमण कि वजह से सड़क काफी तंग हो गई है। इससे पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाली इस एकमात्र सड़क से सराईखेत देघाट से मासी चौखुटिया जाने वाले और भिकियासैंण से आने वाले वाहन इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है। बाजार, तहसील और विकासखंड का मुख्यालय होने के कारण यहां काफी भीड़ लगी रहती है। हर वक्त जाम की समस्या से होने लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने हर रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद