{"_id":"6841daf6c7cbd65b3f03deb7","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-129065-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora Fire News: ओडला गोविंदपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर जला; धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora Fire News: ओडला गोविंदपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर जला; धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण
Fri, 06 Jun 2025 12:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:06 PM IST
सार
ओडला गोविंदपुर में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से घर जलकर खाक हो गया। किसी तरह ग्रामीणों और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने आग के उग्र होने से पूर्व ही घर में रह रही बुजुर्ग महिलाओं और मवेशियों को बचाया।
विज्ञापन
हवालबाग के गोविंदपुर स्थित ओडला में एक मकान में लगी आग। पुलिस विभाग
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के ओडला गोविंदपुर में एक घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से घर जलकर खाक हो गया। किसी तरह ग्रामीणों और फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। किसी तरह ग्रामीणों ने आग के उग्र होने से पूर्व ही घर में रह रही बुजुर्ग महिलाओं और मवेशियों को बचाया।
विज्ञापन
बुधवार देर रात ओडला गोविंदपुर एक घर में रह रही दो बुजुर्ग महिलाएं खाना बना रही थीं। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण ने मौके पर पहुंचे। किसी तरह दोनों महिलाओं और गौशाला में बंधी दो गायों और अन्य मवेशियों को भी घर से बाहर निकालकर आग बुझाने का प्रयास किया और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटना स्थल से घर की दूरी एक किमी होने और रास्तों के बदहाल होने के बावजूद टीम उपकरण लेकर मौके पर पहुंची तब तक आग ने उग्र रूप ले लिया था किसी तरह फायर सर्विस की टीम और ग्रामीणों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने से पहले ही पूरा घर जलकर खाक हो गया था। आग से 985000 रुपये का नुकसान हुआ था। एफएसओ महेश चंद्र ने बताया कि बुजुर्ग महिलाओं के बच्चे निजी नौकरी पर बाहर हैं और दोनों महिलाएं पशुपालन कर आजीविका चलाती हैं। उन्होंने बताया कि अगर घर की दूरी एक किमी से अधिक नहीं होती और बदहाल रास्ते नहीं होते तो नुकसान कम होता। आग बुझाने वालों में आईएफएम लक्ष्मण सिंह, हरीश रावत, अजय कुमार, रवि आर्य, हरीश राय कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग
अल्मोड़ा। ओडला गोविंदपुर के ग्रामीणों का कहना है कि आग से दोनों बुजुर्ग महिलाओं को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से दोनों महिलाओं को उचित मुआवजा और रहने के लिए आवास देने की मांग की है। साथ ही उन्हें खाने का सामान, बर्तन, रसोई गैस आदि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन