फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: घर में घुस कर ले गए वाहन, जंगल में फेंका

Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Apr 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
अल्मोड़ा। गुरड़ाबांज में दो लोग एक व्यक्ति के घर में घुस गए। बिना बताए उसके वाहन को ले गए और धौलादेवी के जंगल में फेंक दिया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। शिकायत करने पर क्षतिग्रस्त वाहन को मिलकर बनवाने की बात कही लेकिन अब आनाकानी कर रहे हैं।
विज्ञापन


विक्रम सिंह बिष्ट निवासी ग्राम- गुरडा पोस्ट गुरड़ाबांज ने ऐसी शिकायत की तहरीर दन्यां थाने में दी है। उनका कहना है कि 25 फरवरी 2025 को प्रातः चार बजे वह सोया था। इस दौरान रितिक गुर्जर हाल निवासी ग्राम गुरड़ा, पोस्ट गुरडाबांज और दीपक सिंह बिष्ट निवासी ग्राम काफली पोस्ट धौलादेवी कमरे में आए। कमरा खोलकर वाहन संख्या-यूके -01डी-8500 की चाबी बिना उन्हें बताए कमरे से ले गए। इसके बाद वह वाहन को चलाकर ले गए और धौलादेवी के जंगल में वाहन को फेंक दिया। दूसरे किरायेदार सुरेश अंडोला को बताया कि नशे की हालात में गाड़ी खाई में गिर गई है। सूचना मिलने पर वह सुरेश अंडोला के साथ मौके पर गए। आरोपियों ने बताया कि गाड़ी उनसे नशे की हालत में खाई में गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

रितिक गुर्जर की पत्नी संगीता, हरेंदर सिंह निवासी गुरडाबांज के मकान में किराये पर रहती है। रितिक गुर्जर भी अपनी पत्नी के साथ उसी मकान में रहता है। उन्होंने पुलिस में शिकायत करने को कहा तो संगीता ने दीपक और रितिक के साथ वाहन को मिलकर बनवाने की बात कही। गाड़ी बनवाने को कहा तो अब वह आनाकानी कर रहे हैं। कह कहे हैं कि गाड़ी नहीं बनाएंगे जो करना है कर लो। रितिक गुर्जर घटना के बाद से ही अपनी पत्नी के कमरे से भागकर अपने स्थायी निवास मेरठ चला गया है। थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed