{"_id":"6801419c0eb256e4ea031a26","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-126973-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में दुकानदार से हाथापाई, पत्नी को धक्का-मुक्की कर गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में दुकानदार से हाथापाई, पत्नी को धक्का-मुक्की कर गिराया
Thu, 17 Apr 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। यहां एक दुकानदार ने गांव के ही अन्य व्यक्ति पर हाथापाई करने और धक्का-मुक्की कर पत्नी को बेहोश करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा खुकरी से जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी है। दुकानदार ने तहरीर देकर चौखुटिया थाना पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थाना चौखुटिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बरलगांव निवासी प्रकाश चंद्र सिंह की बाखली ग्राम में मुख्य रोड के किनारे परचून की दुकान है जहां वह बकरी पालन भी करता है। बीते बुधवार को जब वह अपनी पत्नी तारा देवी के साथ दुकान में बैठा था तो अचानक उसी के गांव का निवासी दयाल सिंह वहां पहुंचा और हाथापाई करने लगा। इसके साथ ही लाठी-डंडे से हमला करने पर उतारू हो गया। जब पत्नी तारा देवी बीच-बचाव को आई तो उसने तारा देवी के साथ धक्का-मुक्की कर गिरा दी। वह बेहोश हो गई और उसे करीब आधे घंटे बाद होश आया। इसके बाद वह खुकरी से जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
तहरीर में यह आरोप भी है कि दयाल सिंह आए दिन प्रकाश चंद्र की दुकान के सामने स्पीकर बजाता है और मना करने पर धमकाता है। प्रकाश चंद्र ने दयाल सिंह से खतरा बताते हुए उसके खिलाफ शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध किया है। थानाध्यक्ष सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में केस दर्ज कर लिया है। सीओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।