{"_id":"67f6b5945c7d24bee90696e9","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-126600-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नगर में छोटे और बड़े अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नगर में छोटे और बड़े अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए
Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की नंदादेवी मंदिर परिसर में बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने नगर में बढ़ रहे अतिक्रमण पर चिंता जताई। अतिक्रमण के चलते लोगों का राह चलना दूभर है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम छोटे लोगों का अतिक्रमण तो हटा रहा है लेकिन बड़े लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने नगर में छोटे और बड़े अतिक्रमण को हटाने की मांग की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइटें खराब हैं। इस कारण रात में रास्तों में पथ प्रकाश नहीं रहता है। लोगों को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ती है। धारानौला से करबला होते हुए विकास भवन तक टैंपो, टैक्सी चलाने की मांग की। क्वारब पर एनएच एक साल बाद भी ठीक नहीं होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष केशव दत्त पांडे और संचालन सेवानिवृत्त नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने किया। वहां पर संरक्षक पीजी गोस्वामी, मोहन जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद गिरी, हरीश सिंह बिष्ट, महेंद्र मनराल, आनंद सिंह, दान सिंह बिरोड़िया, नरेंद्र वर्मा, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।