{"_id":"671941720ad683ef1e04555e","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-119250-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: छात्रा को बहलाकर ले जाने के आरोप में पूर्व अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: छात्रा को बहलाकर ले जाने के आरोप में पूर्व अतिथि शिक्षक गिरफ्तार, छात्रा बरामद
Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया। थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाजार गई एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई। परिजन की सूचना पर छात्रा को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोपी पूर्व अतिथि शिक्षक को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को स्टेशनरी खरीदने बाजार गई थी लेकिन नहीं लौटी। महिला का कहना है कि लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि पूर्व में बेटी के स्कूल में अतिथि शिक्षक रह चुके एक व्यक्ति के साथ उसे देखा गया था। दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे। महिला ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले को लेकर क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी कमालुद्दीन निवासी रायपुर, जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार कर लिया और छात्रा को बरामद कर लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने आरोपी से मारपीट भी की लेकिन थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी ने मारपीट की चर्चाओं को गलत बताया है।
सीओ विमल प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।