{"_id":"671699f5149ffde1b509744a","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-ksp1005-119138-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: क्वारब में अब 28 तक रात में बंद रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: क्वारब में अब 28 तक रात में बंद रहेगा यातायात
Mon, 21 Oct 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा- हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब में हो रहे भूस्खलन के कारण 16 से 21 अक्तूबर तक रात में बंद की गई वाहनों की आवाजाही को प्रशासन ने 28 अक्तूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि क्वारब में लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा निर्णय लिया गया है। इस संबंध में एडीएम चंद्र सिंह मर्ताेलिया की ओर से सोमवार की शाम को आदेश जारी किए गए। आदेश में बताया गया कि 28 अक्तूबर तक रात को आठ बजे से सुबह सात बजे तक इस मार्ग पर यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान विकल्प के रूप में अल्मोड़ा-विश्वनाथ-शहरफाटक- मोटरमार्ग और खैरना- रानीखेत-मोटर मार्ग का प्रयोग किया जा सकता है। वहींए सोमवार को भी क्वारब में यातायात को रोक-रोक कर संचालित किया गया। संवाद
विज्ञापन