फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिले भर में प्रदर्शन

Wed, 02 Oct 2024 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 02 Oct 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा/ रानीखेत/ मौलेखाल। जिले के सभी विकास खंडों में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने कहा है कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को सल्ट और स्याल्दे में विकास खंड मुख्यालय में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस प्रतियों का दहन कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को बंद कर कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिसे किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इधर रानीखेत के मजखाली, ताड़ीखेत, धौलादेवी, हवालबाग और लमगड़ा, भिकियासैंण विकास खंड में भी कर्मचारियों ने प्रतियों का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि वह लंबे समय से अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय उनकी उपेक्षा करने पर तुली हुई है। जिसे किसी भी कीमत पद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों ने दिन भर हाथों में काली पट्टी बांधकर सरकार की इस नीति के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में कवींद्र उप्रेती, दिनेश तिवारी, रामी राम, पप्पी नेगी, राजेंद्र, रमेश किरौला, संजय रावत, संतोष गुप्ता, पुष्कर राम, बाला दत्त, सतेंद्र रावत, नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed