Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   People face the problems.

Almora News: पर्चे कटाने के लिए लगी लाइन

Thu, 17 Jul 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
अल्मोड़ा। अस्पताल प्रबंधन इंटरनेट का रिचार्ज करना भूल गया। इससे महिला अस्पताल आने वाली गर्भवतियों और अन्य रोगियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें मैनुअल पर्चे कटाने के लिए लंबी कतार लगानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रत्येक अस्पताल में अब मैनुअल पर्चे के स्थान पर ऑनलाइन पर्चे कटते हैं। तेजी से कार्य होने के कारण लोगों को दिक्कत नहीं होती है। जिला महिला अस्पताल में पूर्व में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ का देहरादून स्थानांतरण हो गया है। उनकी आईडी से ही महिला अस्पताल में इंटरनेट रिचार्ज किया जाता था। उनके स्थानांतरण के बाद अस्पताल प्रबंधन को रिचार्ज कराने की याद नहीं रही। इस कारण अस्पताल में मैनुअल पर्चे काटने पड़े। लाइन में लगने में सर्वाधिक दिक्कतें गर्भवतियों और बुजुर्ग महिलाओं को उठानी पड़ रही हैं। लोगों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

हाथ से काटने पड़े 80 पर्चे
अल्मोड़ा। महिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चे काटने का कार्य ठप होने के बाद 80 से अधिक पर्चियां मैनुअल तरीके से काटनी पड़ीं। पहले रोगियों को पर्चे काटने के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ी। फिर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर उन्हें इंतजार करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़
अल्मोड़ा। हरेला पर्व के अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को खुले जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां पर्चा, दवा काउंटर, ओपीडी आदि में मरीजों की लंबी कतार दिखी। अस्पताल की ओपीडी 530 से रही। फिजिशियन, ईएनटी, बाल रोग, अस्थि रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर मरीजों की कतार रही। नगर सहित दूर- दराज से भी इलाज के लिए काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। यहां खून जांच, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, औषधि वितरण सभी काउंटरों पर मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करते हुए देखा गया। संवाद


पर्चे ऑनलाइन कटें, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी पर्चे ऑनलाइन काटने शुरू हो जाएंगे। अस्पताल आने वाले रोगियों को दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
डॉ. एचसी गड़कोटी, पीएमएस जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed