फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   people face the problems.

Almora News: डेढ़ माह से चरमराई पेयजल आपूर्ति अधिकारियों को सुनाई खरी खोटी

Thu, 22 May 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 22 May 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
people face the problems.
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। रामगंगा-भवानी देवी पंपिंग पेयजल योजना करीब डेढ़ माह से ठप पड़ी है और बासोट क्षेत्र के करीब 40 गांवों की पेयजलापूर्ति चरमराई है।
विज्ञापन

बार-बार गुहार के बाद भी जब जल महकमे नहीं सुनी तो गुस्साए कुछ ग्रामीण बृहस्पतिवार को यहां एसडीएम कार्यालय पहुंच गए और उन्हें अपना दुखड़ा सुनाया। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर जल निगम और जल संस्थान के अधिकारी वहां पहुंचे तो ग्रामीण विभागों की अनसुनी पर बिफर पड़े और खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन

रामगंगा-भवानीदेवी पंपिंग पेयजल योजना से बासोट क्षेत्र के करीब 40 गांवों में पेयजलापूर्ति होती है लेकिन डेढ़ माह बीतने के बावजूद चरमराई पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं आ सकी। इससे करीब 12 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। योजना का पुनर्गठन कार्य भी चल रहा है और मुख्य पेयजल लाइन में जगह-जगह लीकेज होने से मुख्य टैंकों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यही वजह है कि योजना पानी नहीं पिला पा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को पानी का दुखड़ा सुनाया तो उन्होंने तत्काल जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को तलब किया। जब अधिकारी पहुंचे तो उन्हें पेयजल संकट का सामना कर रहे ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि योजना के पुनर्गठन का कार्य धीमी गति से हो रहा है और गर्मी के सीजन में ग्रामीण पेयजल के लिए मोहताज हो रहे हैं।
जल संस्थान के अधिकारियों ने वजह बताते हुए कहा कि योजना के मुख्य लाइन कोटाखाई से भौनादेवी के बीच बहुत गहराई में बिछाई गई है। इस कारण पानी के लीकेज का पता नहीं चल पा रहा है और लीकेज के कारण मुख्य टैंक तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
सुझाव दिया कि जल संस्थान के पुराने पंपों से निगम मुख्य टैंक तक पानी लिफ्ट कर सकता है। एसडीएम विश्वकर्मा ने सख्त निर्देश दिए कि अविलंब व्यवस्था सुधार कर गांवों में पेयजलापूर्ति की जाए।
इसके बाद जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के समक्ष ही पूर्ण आश्वासन दिया कि गांवों में शीघ्र पेयजलापूर्ति कर दी जाएगी। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।

वार्ता में जल निगम के एई जितेंद्र सुयाल, जेई परवेज जहां, जल संस्थान के अवर अभियंता गौरव पंत, त्रिलोक सिंह भंडारी, संदीप खुल्बे, नंदन रावत, रब्बू रौतेला, रोहित सिंह, ललित सिंह जमनाल, नरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, विजय कुमार, ईश्वर सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed