{"_id":"67f1713dc21b3876e706b301","slug":"people-face-the-problems-almora-news-c-232-1-alm1005-126431-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दिनभर चली बिजली की आंख-मिचौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दिनभर चली बिजली की आंख-मिचौली
Sat, 05 Apr 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को दिनभर बिजली की आंख-मिचौली से लोग खासे परेशान रहे। सुबह से शाम तक कई बार बिजली गुल रही। इससे कामकाज और जनजीवन प्रभावित रहा।
बिजली बार-बार आने-जाने से घरेलू कार्यों में बाधाएं आईं। दूसरी ओर व्यापारिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में व्यवधान पैदा हुआ जिससे कार्य प्रभावित रहे। कई छात्र आनलाइन कक्षाओं की पढ़ाई नहीं कर सके। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के चलते आए दिन दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोगों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती करना विद्युत विभाग की लापरवाही है। उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से बिजली कटौती किया जाना जरूरी हो, तो इससे पूर्व आम जनता को सूचना दी जानी चाहिए।
33 केवी ट्रांसफार्मर के पोल बदलने का कार्य चल रहा है। द्वाराहाट स्टेशन से आपूर्ति कराई जा रही थी लेकिन कई बार लोड बढ़ने के कारण आपूर्ति बाधित रही। समस्या जल्द दूर कर ली जाएगी।
विज्ञापन
— आयुष चौहान, एसडीओ ऊर्जा निगम, रानीखेत